Live Update

T20 वर्ल्डकप: 15 फरवरी को होगा भारत पाकिस्तान का मुकाबला

T20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर बड़ा अपडेट आया है। ICC ने भारत पाकिस्तान के बीच संभावित मैच को लेकर पुष्टि की है कि T20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा।

Live Update

PM CARES और रक्षा कोष से जुड़े सवाल संसद में स्वीकार नहीं किए जा सकते

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार के बीच अब PM CARES पर विवाद पैदा हो गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने लोकसभा सचिवालय को सूचित किया है कि PM CARES और रक्षा कोष से जुड़े सवाल संसद में स्वीकार नहीं किए जा सकते, जिसे लेकर पारदर्शिता पर बहस छिड़ गई है।

Live Update

संसद में गतिरोध के बीच बीजेपी महिला सांसदों ने की विपक्ष के खिलफ कार्यवाही की मांग

बजट सत्र और संसद का गतिरोध: राज्यसभा में बजट पर चर्चा जारी है, लेकिन विपक्षी दलों (INDIA ब्लॉक) के हंगामे के आसार बने हुए हैं। बीजेपी की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर विपक्षी सांसदों के व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Shabana mahmood
दुनिया

कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री

ब्रिटेन की राजनीति में इस समय शबाना महमूद (Shabana Mahmood) का नाम चर्चा के केंद्र में है। वर्तमान में वे ब्रिटेन की गृह मंत्री (Home Secretary) हैं और उन्हें प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। – राजनीतिक सफर और वर्तमान पद गृह मंत्री: सितंबर 2025 में कैबिनेट फेरबदल […]

Asaduddin Owaisi
देश

वीडियो शेयर कर फंसे असम के सीएम, ओवैसी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा ट्विटर पर शेयर किया वीडियो उनके लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। हालांकि उन्होंने बवाल मचने के बाद यह वीडियो डिलीट कर दिया है। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने […]

Live Update

असदुद्दीन ओवैसी ने असम के सीएम के हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा ट्विटर पर शेयर किया वीडियो उनके लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। हालांकि उन्होंने बवाल मचने के बाद यह वीडियो डिलीट कर दिया है। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Live Update

मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन की बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आज इंडिया गठबंधन में शामिल दलों की एक बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में अपनी बात रखने से रोकने के मामले में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर भी चर्चा हुई।

Live Update

ममता बनर्जी की याचिका पर SC ने आपत्तियों के लिए समय सीमा एक सप्ताह और बढ़ाई

पश्चिम बंगाल में Special Intensive Revision (SIR) को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। कोर्ट ने आपत्तियों के लिए समय सीमा 14 फरवरी से एक सप्ताह और बढ़ा दी है।

Live Update

सोने की कीमतों में फिर से उछाल

पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों में ज़बरदस्त रिकवरी देखी गई। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है।

Live Update

यूपी विधानसभा का बजट सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी

यूपी विधानसभा का बजट सत्र: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी की। यूपी का बजट 11 फरवरी को पेश किया जाएगा।