Live Update

यूपी विधानसभा का बजट सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी

यूपी विधानसभा का बजट सत्र: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी की। यूपी का बजट 11 फरवरी को पेश किया जाएगा।

Live Update

शरद पवार की तबियत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शरद पवार को खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें हैं। यह जानकारी उनके कार्यालय की ओर से दी गई है। बताया गया कि एनसीपी प्रमुख को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक […]

Live Update

पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी है। पटना कोर्ट को बम की धमकी के चलते आज पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई भी टल गई। पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक प्रॉपर्टी विवाद में गिरफ्तार किया गया है और वो बेऊर जेल में […]

Live Update

सांसद पप्पू यादव बेऊर जेल में शिफ्ट

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पटना मेडिकल कॉलेज (PMCH) से बेऊर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनकी जमानत पर कल सुनवाई होनी है।

Live Update

तकनीक: AI और डिजिटल सुरक्षा पर सरकार ने बनाये नए नियम

भारत सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नैतिक उपयोग और ‘डीपफेक’ को रोकने के लिए सख्त गाइडलाइन्स लागू की हैं। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए भ्रामक सामग्री को 1 घंटे के भीतर हटाना अनिवार्य कर दिया गया है।

Live Update

कानपुर में फ़र्ज़ी फर्म बनाकर GST चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफश

कानपुर में फर्ज़ी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने वाले एक गैंग का मामला प्रकाश में आया है। क्राइम ब्रांच ने इस गैंग का पर्दाफाश किया है। जाली दस्तावेजों से अस्तित्वहीन फर्म बनाकर जीएसटी रजिस्ट्रेशन हासिल करता था और फर्जी इनवॉइस व ई-वे बिल के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट का दुरुपयोग कर सरकारी राजस्व को ₹2.66 […]

Live Update

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विवाद: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने माँगा वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का इस्तीफा

भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को लेकर देश में सियासत तेज है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के इस्तीफे की मांग की है, जबकि विपक्षी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने डील की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। वहीं सरकार का दावा है कि इससे किसानों […]

Live Update

T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने USA को 29 रनो से हराया

T20 वर्ल्डकप मुकाबले में आज भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में USA को 29 रनों से हरा दिया है। सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली।

Live Update

पप्पू यादव के समर्थन में आये तेजस्वी, बिहार सरकार को बताया तानाशाह

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर राजनीति गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव भी पप्पू यादव के समर्थन में आ गए हैं। तेजस्वी यादव ने इसे सरकार की ‘तानाशाही’ बताया है।

Live Update

उम्र को लेकर RSS प्रमुख का बड़ा बयान, “अगर संघ कहेगा तो छोड़ दुंगा अध्यक्ष पद”

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि किसी भी जाति का व्यक्ति संघ प्रमुख बन सकता है। उन्होंने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की भी वकालत की। संघ प्रमुख ने अपनी 70 वर्ष की उम्र को लेकर कहा कि यदि संघ कहेगा तो मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ दूंगा।