नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तमनगर इलाके में हिंदू संगठनों द्वारा ईद को लेकर दी जा रही धमकी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।
होली के दौरान दो पक्षों की झड़प में एक व्यक्ति की मौत के बाद घटना को सांप्रदायिक रूप देते हुए इलाके में हिंदू संगठनो की बढ़ती गतिविधि और ईद को खूनी ईद बनाने की धमकी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को ये
नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तमनगर इलाके में हिंदू संगठनों द्वारा ईद को लेकर दी जा रही धमकी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।
होली के दौरान दो पक्षों की झड़प में एक व्यक्ति की मौत के बाद घटना को सांप्रदायिक रूप देते हुए इलाके में हिंदू संगठनो की बढ़ती गतिविधि और ईद को खूनी ईद बनाने की धमकी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को ये निर्देश दिए हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है तथा राम नवमी के त्योहार तक पुलिस इंतजाम बनाए रखने का भी निर्देश दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट मामले में अगली सुनवाई 6 अप्रैल को करेगी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उत्तम नगर में ईद के मौके पर माहौल न बिगड़े। इतना ही नहीं कोर्ट ने कहा कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने समेत तमाम एहतियाती कदम उठाए ताकि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण मनाया जा सके।
राहुल गांधी ने x पर उठाया मुद्दा :
वहीँ उत्तम नगर मामले में नेता परिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि “उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई है – एक तरफ एक जवान लड़के, तरुण, की जान चली गई, दूसरी तरफ एक पूरा परिवार उत्पीड़न का सामना कर रहा है। उन्हें और खून-खराबा नहीं चाहिए। खून-खराबा केवल BJP और उसका इकोसिस्टम चाहता है, जो नफ़रत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने के हर मौके का फायदा उठाता है। वो चाहते हैं कि देश हिंदू-मुसलमान में उलझा रहे, ताकि लोग यह न पूछ सकें कि आखिर प्रधानमंत्री देश की रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और सामरिक संप्रभुता को अमेरिका के हवाले करने पर क्यों मजबूर हैं – इसीलिए, दिन-दहाड़े देश की राजधानी में फिर से दंगों जैसे हालात खड़े किए जा रहे हैं। दिल्लीवासियों से अनुरोध है किसी बहकावे में न आएं – देश की शक्ति हमारी एकता, भाईचारे और मोहब्बत में है। जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो।”
Discover more from In Breaking
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

