नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने न्यूज़ एजेंसी UNI (यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया) का ऑफिस सील कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर की है।
मामला रफी मार्ग (लुटियंस दिल्ली) स्थित 9, रफी मार्ग के परिसर से जुड़ा है। केंद्र सरकार के ‘भूमि एवं विकास कार्यालय’ (L&DO) ने इस जमीन का आवंटन रद्द कर दिया था। आरोप है कि 1979 में आवंटित इस जमीन पर एजेंसी को अपना कार्यालय बनाना था, लेकिन लंबे समय तक निर्माण न होने के कारण आवंटन रद्द किया गया।
UNI ने इस

UNI ने इस कैंसिलेशन को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने शुक्रवार (20 मार्च) को एजेंसी की याचिका खारिज कर दी और अधिकारियों को परिसर का कब्जा लेने की अनुमति दे दी।
हाई कोर्ट के आदेश के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस और L&DO की टीम ने मौके पर पहुँचकर दफ्तर को सील कर दिया। पुलिस के अनुसार, पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है।
UNI ने इस कदम को ‘प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला’ बताया है। एजेंसी का आरोप है कि महिला पत्रकारों के साथ बदसलूकी की गई और कर्मचारियों को अपना व्यक्तिगत सामान तक उठाने का मौका नहीं दिया गया।
Discover more from In Breaking
Subscribe to get the latest posts sent to your email.