नई दिल्ली। जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्धघाटन करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी सुबह लगभग 11:30 बजे एयरपोर्ट परिसर पहुँचेंगे।
आगमन के साथ ही पीएम मोदी सबसे पहले टर्मिनल बिल्डिंग का वॉकथ्रू (निरीक्षण) करेंगे और एयरपोर्ट की सुविधाओं का जायजा लेंगे। दोपहर करीब 12:00 बजे प्रधानमंत्री औपचारिक रूप से एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
एयरपोर्ट की मुख्य विशेषताएं :
निवेश और क्षमता: पहले चरण

निवेश और क्षमता: पहले चरण को लगभग ₹11,200 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसकी शुरुआती क्षमता सालाना 1.2 करोड़ (12 Million) यात्रियों को संभालने की है, जिसे भविष्य में 7 करोड़ तक बढ़ाया जा सकता है।
ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट: यह भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। यह पूरी तरह से नेट-जीरो उत्सर्जन (Net-Zero Emissions) वाला एयरपोर्ट होगा।
रनवे: यहाँ 3,900 मीटर लंबा रनवे बनाया गया है, जो बड़े और भारी विमानों (Wide-body aircraft) को संभालने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी: यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित यह एयरपोर्ट सड़क, रेल और मेट्रो से सीधा जुड़ा होगा। यह आगरा, मथुरा और अलीगढ़ जैसे शहरों के लिए भी यात्रा को बेहद सुगम बना देगा।
ट्रैफिक एडवाइजरी और सुरक्षा
- इस वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक इंतजाम किए हैं:
रूट डायवर्जन: अलीगढ़ और मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को जेवर कट से डायवर्ट किया गया है। वे सबौता अंडरपास और किशोरपुर गेट के रास्ते आ सकेंगे।
पार्किंग: बसों और निजी वाहनों के लिए P-05, P-09 और P-11 जैसे अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं।
भारी वाहन: एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर आज रात 11 बजे तक पाबंदी या विशेष नियम लागू रह सकते हैं।
Discover more from In Breaking
Subscribe to get the latest posts sent to your email.