तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और डीएमके के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत में एक बार फिर पेंच फंस गया है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो डीएमके प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कांग्रेस को गठबंधन में मात्र 25 सीटें देने की पेशकश की है। वहीँ कांग्रेस 45 से 50 सीटों की मांग कर रही है।
इस बीच खबर है कि सीट बंटवारे में फंसे पेंच को दूर करने के लिए कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन के बीच बातचीत बेनतीजा रही
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और डीएमके के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत में एक बार फिर पेंच फंस गया है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो डीएमके प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कांग्रेस को गठबंधन में मात्र 25 सीटें देने की पेशकश की है। वहीँ कांग्रेस 45 से 50 सीटों की मांग कर रही है।
इस बीच खबर है कि सीट बंटवारे में फंसे पेंच को दूर करने के लिए कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन के बीच बातचीत बेनतीजा रही है।
सूत्रों की माने तो पिछली बार डीएमके जिन 40 सीटों पर चुनाव हारी थी, उनमें से 20 सीटें दे ताकि हमारी संख्या पिछली बार की लड़ी 25 और इस बार की 20 मिलकर 45 तक पहुंच जाए।
के सी वेणुगोपाल और स्टालिन के बीच बातचीत न बनने के बाद अब कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश और डीएमके की नेता कनिमोझी के बीच दोबारा बातचीत शुरू हुई है।
बता दें कि पिछले चुनाव में डीएमके ने 173 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इसमें से 133 सीटें जीतीं जबकि 40 सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा। अब गठबंधन को लेकर सभी की नज़रें डीएमके नेता कोनिमोझी पर टिकी हैं।
Discover more from In Breaking
Subscribe to get the latest posts sent to your email.