राज्य सभा की 37 सीटों के लिए आज होगा मतदान

FB1

भारत के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए आज, 16 मार्च 2026 को मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग (ECI) के कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9:00 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है जो शाम 4:00 बजे तक चलेगी। आज ही शाम 5:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।

जिन राज्यों की राज्य सभा सीटों के लिए आज चुनाव होना है उनमे महाराष्ट्र: 7 सीटें, तमिलनाडु: 6 सीटें, बिहार: 5 सीटें, पश्चिम बंगाल: 5 सीटें,ओडिशा: 4 सीटें, असम: 3 सीटें, तेलंगाना: 2 सीटें, छत्तीसगढ़: 2 सीटें, हरियाणा: 2 सीटें और हिमाचल प्रदेश की 1 सीट शामिल है।

दिग्गजों पर रहेगी नज़र:

कई राज्यों के दिग्गज भी राज्य सभा चुनाव लड़ रहे हैं। इनमे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के नेता शरद पवार जैसे दिग्गज नेता शामिल है।

कई सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध भी चुने जा सकते हैं यदि उम्मीदवारों की संख्या सीटों के बराबर हो, लेकिन जहाँ पेंच फंसा है, वहां आज क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं के बीच मतदान जारी है।

राज्यसभा चुनाव के परिणामों के बाद ऊपरी सदन में दलीय स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है, विशेषकर भाजपा नीत NDA अपनी संख्या बढ़ाने की कोशिश में है।


Discover more from In Breaking

Subscribe to get the latest posts sent to your email.