भारत में शनिवार को मनाया जायेगा ईद का पर्व

सऊदी अरब में बुधवार को चांद न दिखने के बाद सऊदी प्रशासन ने एलान किया है कि वहां रमजान का महीना 30 दिनों का होगा और शुक्रवार यानि 20 मार्च को ईद का पर्व मनाया जायेगा।

चूंकि भारत में चांद सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है। इसलिए अब ये तय है कि भारत में शनिवार यानि कि 21 मार्च को ईद का पर्व मनाया जायेगा।

भारत में ईद का आधिकारिक तौर पर अंतिम एलान 19 मार्च की शाम को दिल्ली, लखनऊ और अलीगढ़ समेत देश भर की प्रमुख हिलाल कमेटियों द्वारा किया जायेगा। यदि गुरुवार शाम को चांद का दीदार नहीं होता है, तो शनिवार को ईद का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

भारत में 21 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े कार्यालयम न्यायालय एवं बैंक बंद रहेंगे। हालांकि सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।


Discover more from In Breaking

Subscribe to get the latest posts sent to your email.