ईरान ने अमेरिका का F-18 जेट फाइटर मार गिराया, जारी किया वीडियो

नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क)। जहां एक तरफ अमेरिका दावा कर रहा है कि वह युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान से बातचीत कर रहा है वहीँ दूसरी तरफ ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का f-18 लड़ाकू विमान मार गिराया है। ईरान ने एक वीडियो जारी करते हुए यह दावा किया है।

ईरान के IRGC का कहना है कि अमेरिकी लाड़कू विमान को ईरान के एयर डिफेन्स सिस्टम ने चाबहार के पास मार गिराया और यह विमान हिंद महासागर में गिर गया।

ईरान की तरफ से जारी वीडियो में आसमान में उड़ते एक विमान को मिसाइल से टकराते, उसमें आग लगते और फिर जमीन पर गिरते हुए दिखाया गया है। हालांकि अमेरिकन ईरान के दावे को ख़ारिज किया है लेकिन ईरान ने अपने दावे को सही करार दिया है।

ट्रंप का प्रस्ताव ठुकराया:

वहीँ ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के मुताबिक, ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बातचीत और युद्ध विराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। प्रेस टीवी ने एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि ईरान अपनी शर्तें पूरी हुए बिना युद्ध रोकने और अमेरिका से किसी तरह की बातचीत करने को तैयार नहीं है।


Discover more from In Breaking

Subscribe to get the latest posts sent to your email.