अलीगढ़: फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीजेपी नेता सहित 8 गिरफ्तार

FB1

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में गुरुवार को भाजयुमो (BJYM) नेताओं के दो गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी नीरज जादौन के निर्देश पर भाजयुमो नेता हर्षद हिंदू सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट और NSA के तहत कार्रवाई की तैयारी है। गिरफ्तार आरोपियों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वे लंगड़ाते हुए थाने ले जाए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना में प्रयुक्त 02 अवैध पिस्टल, 02 अवैध तमंचे व 02 चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है।


Discover more from In Breaking

Subscribe to get the latest posts sent to your email.