कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के सीनियर नेताओं की निष्क्रियता को लेकर आज एक बड़ा संदेश दिया। पंजाब में राहुल गांधी ने पंजाब के बरनाला में आज शनिवार को आयोजित ‘मजदूर किसान महारैली’ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के भीतर जारी गुटबाजी पर कड़ा प्रहार किया।
उन्होंने मंच पर मौजूद दिग्गज नेताओं की ओर इशारा करते हुए देशभर के कांग्रेसियों को एक सीधा और सख्त संदेश दिया कि राजनीति अब व्यक्तिगत नहीं, बल्कि टीमवर्क से चलेगी।
“टीम प्लेयर बनो, वरना…”
राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में क्रिकेट की शब्दावली का उपयोग करते हुए कहा, “काम टीम वर्क से होता है। कोई अकेला खिलाड़ी गेम नहीं जीत सकता। यहाँ हमारी पूरी टीम बैठी है और मैं आपको एक संदेश देना चाहता हूँ—टीम प्लेयर बनो, वरना हम आपको रिजर्व (Reserve) में बिठा देंगे।”
उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि चाहे कोई नेता कितना भी बड़ा या वरिष्ठ क्यों न हो, पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। राहुल गांधी का यह तेवर बताता है कि कांग्रेस अब अनुशासनहीनता और गुटबाजी को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।
खड़गे और राहुल की ‘फिक्सिंग’ वाली चेतावनी
राहुल गांधी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, “अगर आप टीम प्लेयर नहीं बने, तो फिर खड़गे जी (मल्लिकार्जुन खड़गे) और मैं आपको ठीक (Fix) कर देंगे।” यह बयान पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान, विशेषकर आगामी 2027 विधानसभा चुनावों से पहले की गुटबाजी को देखते हुए दिया गया है। उन्होंने नेताओं को याद दिलाया कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, न कि बड़े पदों पर बैठे नेता।
रैली के अन्य मुख्य मुद्दे
इस ‘किसान महाचौपाल’ में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला:
भारत-US व्यापार समझौता: उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र को अमेरिकी कंपनियों के लिए खोलकर किसानों के ‘डेथ वारंट’ पर हस्ताक्षर किए हैं।
MGNREGA: उन्होंने मनरेगा को खत्म कर नई योजना (VB-G-RAM-G) लाने के सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया।
Discover more from In Breaking
Subscribe to get the latest posts sent to your email.