Video: एप्सटीन फाइल्स पर राहुल गांधी ने लोकसभा में कह दी बड़ी बात, हुआ हंगामा

Rahul gandhi Loksabha

देश में रसोई गैस की किल्लत और एप्सटीन फाइल्स के मुद्दे पर आज विपक्ष ने जमकर सरकार की घेराबंदी की। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में ‘एपस्टीन फाइल्स’ का मुद्दा उठाया और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर तीखे हमले किए। इस दौरान विपक्ष ने “एपस्टीन-एपस्टीन” के नारे लगाए, जिससे सदन की कार्यवाही में काफी व्यवधान आया।

वहीँ देशभर में रसोई गैस की किल्लत को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा में सरकार को घेरा। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों ने महुआ मोइत्रा के नेतृत्व में संसद परिसर में बर्तन बजाकर प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से देश में गैस की भारी किल्लत हो रही है।

लोकसभा में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आश्वासन दिया कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और पैनिक होने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत अब रूस और कनाडा जैसे वैकल्पिक देशों से अधिक तेल मंगा रहा है।

इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए रसोई गैस को लेकर सरकार के दावे पर सवाल उठाये हैं। रसोई गैस की कमी को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर रसोई गैस की कमी नहीं है तो लाइने क्यों लग रही हैं? लोग रसोई गैस के लिए परेशान क्यों हैं। उन्होंने कहा कि अगर रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में मौजूद है तो लोगों को देते क्यों नहीं ?

 


Discover more from In Breaking

Subscribe to get the latest posts sent to your email.