Avimukteshwara nanad
Live Update राज्य

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत लेकिन अभी अंतिम निर्णय बाकी

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नाबालिगों के यौन शोषण (POCSO) मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने करीब एक घंटे से अधिक चली बहस के बाद यह आदेश दिया।

कोर्ट ने स्वामी जी और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरि को दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा प्रदान की है, हालांकि जांच जारी रहेगी और उन्हें पुलिस का सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है


Discover more from In Breaking

Subscribe to get the latest posts sent to your email.