रूसी सरकार ने देश में व्हाइट्सएप को पूरी तरह बैन कर दिया है। सरकार अब वहां के नागरिकों को सरकारी स्वामित्व वाले और स्थानीय मैसेजिंग ऐप्स इस्तेमाल करने के लिए मजबूर कर रही है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह नागरिकों की निगरानी और कंट्रोल बढ़ाने की एक कोशिश है।

