अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच और गहरा हो सकता है युद्ध

Iran President

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मध्य पूर्व (Middle East) में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। जानकारों की माने तो युद्ध को लेकर अभी संकट और गहरा सकता है। अमेरिका और इज़राइल के ईरान पर हमलो के खिलाफ रूस और चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

इजरायल और अमेरिका के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत किए गए हमलों में खामेनेई सहित ईरान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व (48 नेता) के मारे जाने की खबर है। जवाब में ईरान ने अमेरिकी विमान वाहक पोत USS अब्राहम लिंकन पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने का दावा किया है।

इस संघर्ष के कारण वैश्विक हवाई क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अकेले भारत से 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यूरोप और अमेरिका जाने वाले हजारों यात्री फंसे हुए हैं। भारत में कश्मीर से लेकर लखनऊ तक खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन और शोक देखा जा रहा है। भारत सरकार ने खाड़ी देशों में फंसे अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी की है और स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।


Discover more from In Breaking

Subscribe to get the latest posts sent to your email.