राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी, बीजेपी- आरएसएस की कटटर वैचारिकता का मॉडल: सागर

Sagar singh tomar

कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर ने कहा ये भाजपा नेता राज सिंह आमेरा है गले में भाजपा का पट्टा है लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी को खुलेआम हत्या की धमकियां दी जा रही हैं, ये RSS की वही ज़हरीली मानसिकता है जिसने कभी नाथूराम गोडसे को जन्म दिया था।

उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियां बीजेपी और संघ की कट्टर वैचारिकता का उग्रता का मॉडल है, जहां असहमति और विरोध को राष्ट्र-विरोध बताकर पहले माहौल बनाया जाता है और अंत में हिंसा की जमीन तैयार करते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज संवैधानिक पद पर बैठे लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी करोड़ों हिंदुस्तानियों के हक व न्याय की आवाज़ हैं लेकिन हैरानी की बात है कि उन्हें हत्या की धमकी देने और षड्यंत्र करने वाले उग्र संगठनों के नेता व कार्यकर्ता आजाद घूम रहे हैं। आखिर ऐसे लोगों पर कब कार्रवाई होगी ?

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवक संघ(RSS) कितना भी ज़हर घोल ले, ये देश गोडसे की सोच पर नहीं गांधी के रास्ते पर चलेगा। ये सिरफिरा देश के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी दे रहा है और ये खुद को ओम बिरला और नरेन्द्र मोदी का कार्यकर्ता बता रहा है। क्या राजनैतिक लड़ाई भाजपा अब इस तरह लड़ेगी।

वहीँ धमकी का वीडियो वायरल होने के बाद धमकी देने वाले करणी सेना से जुड़े राज सिंह आमेरा को कोटा पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति द्वारा दी गई धमकी के पीछे के कारणों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।


Discover more from In Breaking

Subscribe to get the latest posts sent to your email.