अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा दिया है कि वे जल्द ईरान युद्ध समाप्त कर सकते हैं। ट्रंप के आज के बयान को इजराइल के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
दरअसल इजराइल अमेरिका को ईरान के साथ ज़मीनी लड़ाई करने के लिए लगातार उकसा रहा था। इस संदर्भ में इजराइल और अमेरिका की तरफ से लगातार बयान आ रहे थे। खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि वे ईरान में अपनी सेना भेज सकते हैं।
मियामी स्थित अपने ‘डोराल गोल्फ क्लब’ से पत्रकारों और एक्सियोस (Axios) को दिए एक इंटरव्यू में बुधवार को
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा दिया है कि वे जल्द ईरान युद्ध समाप्त कर सकते हैं। ट्रंप के आज के बयान को इजराइल के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
दरअसल इजराइल अमेरिका को ईरान के साथ ज़मीनी लड़ाई करने के लिए लगातार उकसा रहा था। इस संदर्भ में इजराइल और अमेरिका की तरफ से लगातार बयान आ रहे थे। खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि वे ईरान में अपनी सेना भेज सकते हैं।
मियामी स्थित अपने ‘डोराल गोल्फ क्लब’ से पत्रकारों और एक्सियोस (Axios) को दिए एक इंटरव्यू में बुधवार को ट्रंप ने कहा, “ईरान में अब व्यावहारिक रूप से (Practically) निशाना बनाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। हम अपने टाइमटेबल से बहुत आगे चल रहे हैं। मैं जब चाहूँ, इस युद्ध को खत्म कर सकता हूँ।”
हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान पिछले 47 सालों से जो “मौत और तबाही” फैला रहा था, यह उसी का बदला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान इतनी आसानी से नहीं छूटेगा।
ट्रंप के अनुसार, अमेरिका और इज़राइल ने अब तक 5,500 से अधिक ठिकानों को तबाह कर दिया है, जिसमें ईरान के मिसाइल लॉन्चर, ड्रोन फैक्ट्रियां और नौसैनिक जहाज (Suleimani-class warships) शामिल हैं।
ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने तेल की सप्लाई रोकने के लिए समुद्र में माइन्स (Mines) बिछाईं, तो अमेरिका “ऐसी मार मारेगा जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखी होगी।”
Discover more from In Breaking
Subscribe to get the latest posts sent to your email.