FB1
Live Update चुनाव

असम: एनडीए गठबंधन में दरार, UPPL ने NDA से नाता तोडा

गुवाहाटी। असम में एन चुनाव के वक़्त सत्तारूढ़ बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राज्य में एनडीए गठबंधन में दरार उभर कर सामने आई है। असम में एनडीए की एक सहयोगी क्षेत्रीय पार्टी ने एनडीए छोड़ने और अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है।

ख़बरों के मुताबिक, यूपीपीएल (United People’s Party Liberal) ने “वैचारिक मतभेदों” का हवाला देते हुए एनडीए से नाता तोड़ लिया है और 21 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं, भाजपा ने BPF के साथ गठबंधन कर लिया है।


Discover more from In Breaking

Subscribe to get the latest posts sent to your email.