मोजतबा ख़ामेनेई ने इज़राइल-अमेरिका को परिणाम भुगतने की चतावनी दी

Mojtaba khamenei

नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क)। इज़राइली हमले में ईरानी सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत को ईरान ने बेहद गम्भरीता से लिया है। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा ख़ामेनेई ने इस मामले में सख्त बयान दिया है। ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा कि इज़राइल और अमेरिका को ऐसी भाषा में जवाब दिया जायेगा जो उन्होंने कभी नहीं सुनी होगी। उन्होंने कहा कि ईरान हर हाल में इसका बदला लेगा।

उन्होंने कहा कि लारीजानी जैसे कमांडरों के जाने से ‘एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस’ (Axis of Resistance) कमजोर नहीं होगा, बल्कि और अधिक एकजुट होकर उभरेगा। मोजतबा ख़ामेनेई ने जोर देकर कहा कि ईरान की मिसाइल शक्ति और क्षेत्रीय प्रभाव किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है।

खामेनेई ने संकेत दिया कि अब ईरान की जवाबी कार्रवाई केवल प्रॉक्सी समूहों (जैसे हिजबुल्ला या हूतियों) तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ईरान सीधे तौर पर “दुश्मन के रणनीतिक ठिकानों” को निशाना बनाने से पीछे नहीं हटेगा।

उन्होंने ईरानी जनता और सेना से अपील की कि वे इस कठिन समय में विचलित न हों। उन्होंने लारीजानी को “इस्लामी क्रांति का सच्चा सिपाही” बताते हुए उनकी शहादत को गौरव का विषय बताया।


Discover more from In Breaking

Subscribe to get the latest posts sent to your email.