नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती रहेगी। प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के लिए ताजा अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद और नोएडा समेत पश्चिमी यूपी के जिलों में आज रात और कल (19 मार्च) को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty Winds) चलने का अनुमान जताया है, जो कुछ स्थानों पर 50 किमी
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती रहेगी। प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के लिए ताजा अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद और नोएडा समेत पश्चिमी यूपी के जिलों में आज रात और कल (19 मार्च) को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty Winds) चलने का अनुमान जताया है, जो कुछ स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
वहीँ कुछ तराई वाले इलाकों और पश्चिमी जिलों में छिटपुट ओलावृष्टि (Hailstorm) की भी चेतावनी दी गई है, मौसम विभाग ने कहा है कि तराई वाले कुछ इलाको में बारिश के साथ छोटे ओले भी गिर सकते हैं।
इसके अलावा लखनऊ और आसपास के मध्य यूपी के इलाकों में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन 20 मार्च से यहाँ भी बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी शुरू होने के आसार हैं।
इस मौसमी हलचल के कारण पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही तपिश में कमी आएगी। अधिकतम तापमान में 3°C से 5°C तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिलेगी।
Discover more from In Breaking
Subscribe to get the latest posts sent to your email.