5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का एलान, देखिये पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग ने आज 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव चुनावी राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है।

चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे।

नतीजे (Counting Day): सभी 5 राज्यों के लिए वोटों की गिनती 4 मई, 2026 को होगी।

मतदाताओं की संख्या:

इन पांचों राज्यों को मिलाकर लगभग 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पश्चिम बंगाल में बदलाव:

2021 में बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे, लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने इसे घटाकर केवल 2 चरणों में सिमटा दिया है।

विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR):

चुनाव आयोग ने बताया कि मतदाता सूचियों को शुद्ध करने के लिए एक ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ अभियान चलाया गया था ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम:

हिंसा मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लगभग 25 लाख चुनाव कर्मियों और 8.5 लाख सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

चुनावी राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल कब खत्म हो रहा है?

पश्चिम बंगाल: 7 मई 2026

तमिलनाडु: 10 मई 2026

असम: 20 मई 2026

केरल: 23 मई 2026

पुडुचेरी: 15 जून 2026


Discover more from In Breaking

Subscribe to get the latest posts sent to your email.