बिहार की राजनीति में अचानक बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार को राज्य सभा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। यानि सबकुछ तय है कि अब बिहार के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी नीतीश कुमार से जाने वाली है लेकिन सवाल यह भी है कि नीतीश के इस्तीफे के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?
वहीँ सूत्रों की माने तो सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है और नीतीश कुमार को राज्य सभा भेजकर उन्हें केंद्र में मंत्रीपद दिया जायेगा।
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय लोकमोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ नीतीश कुमार भी नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।
वहीँ नीतीश के बाद बिहार का सीएम कौन होगा इसे लेकर भी बिहार बीजेपी में कयासों का दौर जारी है। नए मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे ज़्यादा चर्चा सम्राट चौधरी के नाम को लेकर चल रही है। इसके अलावा नित्यानंद राय और दिलीप जायसवाल का नाम भी नए सीएम के दावेदार के तौर पर उभर कर आया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने एक सभा में सम्राट चौधरी को लेकर कहा था कि इनको हमे बड़ा आदमी बनाना है। इसलिए भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नए मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी बीजेपी की पहली पसंद हो सकते हैं।
Discover more from In Breaking
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
