ईरान के सरेंडर करने की अमेरिकी इच्छा एक ‘सपना’ है, जिसे उन्हें अपने साथ ‘कब्र’ में ले जाना होगा

Iran President

इज़राइल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किये जा रहे हमलो के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने एक बार फिर इज़राइल और अमेरिका को ललकारा है।

उन्होंने कहा कि “तेहरान को घुटने टेकने पर मजबूर करने की अमेरिका की इच्छा एक ‘सपना’ है, जिसे उन्हें अपने साथ ‘कब्र’ में ले जाना होगा। ईरान अपनी संप्रभुता और सम्मान से कभी समझौता नहीं करेगा।”

पेजेशकियान ने स्पष्ट किया कि ईरान अपने पड़ोसियों के साथ तनाव कम करना चाहता है, लेकिन शर्त यह है कि पड़ोसी देशों की ज़मीन या आसमान का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने के लिए न किया जाए।

वहीँ दूसरी तरफ रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने तनाव कम करने की वकालत की है। पुतिन ने कहा कि पश्चिमी एशिया में शांति बहाल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी देशो को तुरंत तनाव कम करने की नीति पर काम करना होगा।


Discover more from In Breaking

Subscribe to get the latest posts sent to your email.