युद्ध के 4 दिनों में ईरान में मृतकों की संख्या 787 हुई

Iran Israel USA War news

अमेरिका- इज़राइल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध को चार दिन हो चुके हैं। अमेरिका- इज़राइल के हमले में अब तक ईरान में 787 लोगों की मौत हो चुकी हैं, इनमे 165 स्कूल की बच्चियां भी शामिल हैं। ईरानी रेड क्रिसेंट की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिकी-इज़राइली हमलों में अब तक 787 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

इस बीच इज़राइली सेना (IDF) ने दावा किया है कि कल रात तेहरान के पास एक गुप्त परमाणु सुविधा को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा, नतांज (Natanz) परमाणु संयंत्र के प्रवेश द्वारों को भी भारी नुकसान पहुँचा है, हालांकि अभी तक किसी रेडियोलॉजिकल लीक की पुष्टि नहीं हुई है।

वहीँ इज़राइल और अमेरिका के ताबड़तोड़ हमलो के जवाब में ईरान ने कार्रवाई करते हुए दुबई, अबू धाबी और दोहा में मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। दुबई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate) के पास एक ड्रोन गिरने की खबर है, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

फ़िलहाल सभी की नज़रें कच्चे तेल की कीमतों पर लगी हैं। माना जा रहा है कि युद्ध के चलते भारत सहित कई देशो में तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने की धमकी दी है, जिससे तेल की कीमतें $200 प्रति बैरल तक पहुँचने की आशंका जताई जा रही है।


Discover more from In Breaking

Subscribe to get the latest posts sent to your email.