केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एलान किया है कि पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने बीजेपी के पूर्व सहयोगी दल अकाली दल का नाम लिए बिना कहा कि अब छोटे भाई का ज़माना चला गया।
पंजाब के मोगा (किली चाहलां गांव) में आयोजित ‘बदलाव रैली’ को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि दशकों से बीजेपी पंजाब में अकाली दल के साथ एक “जूनियर पार्टनर” या “छोटा भाई” बनकर चुनाव लड़ती आई थी। शाह ने कहा कि “जब भी हम आपके सामने आए, हम छोटे भाई के
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एलान किया है कि पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने बीजेपी के पूर्व सहयोगी दल अकाली दल का नाम लिए बिना कहा कि अब छोटे भाई का ज़माना चला गया।
पंजाब के मोगा (किली चाहलां गांव) में आयोजित ‘बदलाव रैली’ को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि दशकों से बीजेपी पंजाब में अकाली दल के साथ एक “जूनियर पार्टनर” या “छोटा भाई” बनकर चुनाव लड़ती आई थी। शाह ने कहा कि “जब भी हम आपके सामने आए, हम छोटे भाई के रूप में आए। लेकिन आज मैं कह कर जा रहा हूं कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी और पंजाब में अपनी सरकार बनाएगी।”
अमित शाह ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि पंजाब में सरकार बनते ही एक महीने के भीतर ‘धर्मांतरण विरोधी विधेयक’ (Anti-Conversion Bill) लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बलिदान दिए, लेकिन वर्तमान सरकारें इसे वोट बैंक मानती हैं।
शाह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए उन्हें “केवल एक पायलट” करार दिया। उन्होंने कहा कि सीएम का काम केवल अरविंद केजरीवाल को पंजाब के सरकारी विमान से देश भर में घुमाना रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के खजाने को अपनी पार्टी के विस्तार के लिए ‘एटीएम’ बना दिया है।
अमिट शाह ने कहा कि यदि 2027 में बीजेपी की सरकार बनती है, तो वह महज 2 साल के भीतर पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त कर देंगे। उन्होंने राज्य में बढ़ रहे अपराध और गैंगवार को लेकर उन्होंने ‘आप’ और कांग्रेस दोनों को जिम्मेदार ठहराया।
Discover more from In Breaking
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

