ग्रेटर नोएडा में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि मृतक की ईंट मारकर हत्या की गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय वीरेंद्र कसाना निवासी सलारपुर गांव थाना दनकौर के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।